खरगोन में भीषण बस हादसा: अनियंत्रित बस पुल की रैलिंग तोड़कर गिरी, 22 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक भीषण बस दुर्घटना में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हादसा खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा पुल पर हुआ. […]

ADVERTISEMENT

Big accident in Khargone: Bus fell from the bridge, 15 reported dead
Big accident in Khargone: Bus fell from the bridge, 15 reported dead
Google CTA

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक भीषण बस दुर्घटना में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हादसा खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा पुल पर हुआ. यहां पर अनियंत्रित बस पुलिया की रैलिंग तोड़ते हुए काफी ऊंचाई से नीचे नदी में जा गिरी. लेकिन नदी सूखी थी, जिससे हादसा ज्यादा भयानक हुआ और मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं. बस गिरने के बाद मौके पर मदद के लिए ग्रामीण पहुंच गए. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है. 22 लोगों के मौत की पुष्टि खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने MP तक से बातचीत में की है.