MP में भीषण सड़क हादसा, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत, बर्थडे पार्टी कर लौट रही थी घर
Indore Road Accident: इंदौर के रालामंडल बायपास पर जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, प्रखर कासलीवाल और मनसिमरन संधू की मौत हो गई. हादसे में अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल है और पुलिस नशे में ड्राइविंग की आशंका को लेकर जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

MP में सड़क हादसा
Indore Sadak Hadsa: इंदौर की सुबह रालामंडल बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और उनके दोस्त मनसिमरन संधू की जान चली गई. वहीं उनके एक और दोस्त अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.