छतरपुर के शहजाद अली ने कैसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य? किस मुख्यमंत्री पर चलवाई थी गोलियां?

Haji Shahzad Ali Chhatarpur: छतरपुर में पुलिस स्टेशन पर हुए पथराव के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. इस पूरी वारदात के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, हाजी शहजाद के कुछ काले कारनामें आपको बताने जा रहे हैं, जो आपने आज से पहले कभी नहीं सुने होंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

छतरपुर में थाने में पथराव के आरोपी शहजाद अली ने खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्ति

point

शहजाद अली अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, उसकी कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है

Haji Shahzad Ali Chhatarpur: मध्यप्रदेश के छतरपुर की सिटी कोतवाली थाने में 21 अगस्त की दोपहर करीब 4 बजे पत्थर बाजी की घटना होती है. जिसमें पुलिस हाजी शहजाद अली को मुख्य आरोपी बनाती है. इसके साथ ही घटना में 150 लोगों पर FIR दर्ज की जाती है. जिनमें से करीब 50 लोग नामजद हैं, बाकी अन्य में शामिल हैं. जिनकी पहचान वीडियोग्राफी के माध्यम से पुलिस लगातार करने में जुटी हुई है. इसके साथ ही आरोपियों की धड़पकड़ भी लगातार जारी है.