कैसे हटी थी कश्मीर से धारा 370? पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने खोला राज; बोले- मैं ढोल नहीं पीटता
MP News: गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने ग्वालियर में हुई धर्मसभा में एक युवक के सवाल पर बहुत बड़े रहस्य से पर्दा उठा दिया. शंकराचार्य ने धर्म सभा में बड़ा रहस्योद्घाटन करते हुए कश्मीर से धारा-370 हटाने की पूरी कहानी बताई. शंकराचार्य ने बताया, “जब पुरी पीठ पर अमित शाह […]
ADVERTISEMENT

Shankaracharya Nischalanand Saraswati on Dhara 370 in kashmir
MP News: गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने ग्वालियर में हुई धर्मसभा में एक युवक के सवाल पर बहुत बड़े रहस्य से पर्दा उठा दिया. शंकराचार्य ने धर्म सभा में बड़ा रहस्योद्घाटन करते हुए कश्मीर से धारा-370 हटाने की पूरी कहानी बताई. शंकराचार्य ने बताया, “जब पुरी पीठ पर अमित शाह आये थे तो उस समय हमने उनसे कहा था कि धारा 370 निरस्त होना चाहिए, तो गृहमंत्री चौंक गए थे (शंकराचार्य ने हाथों को हिलाकर इशारे से बताया कि कैसे अमित शाह चौकें थे.) और एक दिन ऐसा आया कि उन्हीं को आगे बढ़कर 370 धारा निरस्त करनी पड़ी.”