BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, जानें CM शिवराज को कहां से मिला टिकट?
Madhya Pradesh Assembly Election 2023 BJP full Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब तक तीन लिस्ट में 79 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पहली लिस्ट में 39 नाम और दूसरी सूची में भी 39 […]
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 BJP full Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब तक तीन लिस्ट में 79 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पहली लिस्ट में 39 नाम और दूसरी सूची में भी 39 नामों के साथ ही एक तीसरी लिस्ट भी निकाली, जिसमें एक नाम को शामिल किया गया था. अब बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की है.
इस चौथी लिस्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, कमल पटेल सहित कई दिग्गजों को टिकट दिए गए हैं. चौथी सीटों पर कुल 57 उम्मीदवारों को बीजेपी ने टिकट दिए हैं. चुनाव आचार संहित लगने के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है.
यहां हम आपको सभी सीटों का एक-एक करके ब्यौरा दे रहे हैं. बीजेपी की चौथी लिस्ट में बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान, अटेर विधानसभा से अरविंद्र सिंह भदोरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर, दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, रेहली से गोपाल भार्गव, नरयावली प्रदीप लारिया, सागर से शैलेन्द्र जैन, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी, पन्ना से बजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है.

इन दिग्गजों को भी मिले टिकट
रामपुर से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देवतालाब से गिरीश गौतम, रीवा राजेंद्र शुक्ल,चुरहट से शरदेन्दु तिवारी, जावट से ओकप्रकाश सखलेचा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, मल्हारगढ़ से जगदीव देवड़ा, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, रतलाम शहर से चेतन्य कुमार कश्यप, उज्जैन साउथ से डॉ. मोहन यादव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, इंदौर 4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, इंदौर 2 से रमेश मेंदोला, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल को टिकट दिया गया है.
बीजेपी के इन उम्मीदवारों के भी हैं लिस्ट में नाम
जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जय सिंह मरावी, अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह, विजयराघोगढ़ से संजय पाठक, मुड़वारा से संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील तिवारी, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से योगेश पंडाग्र. हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी, lसिलवानी से रामपाल सिंह, सिरोंज उमाकांत शर्मा, बैरसिया विष्णु खत्री, नरेला विश्वास सारंग को भी टिकट दिया गया है.
सीएम शिवराज को बुधनी से मिला टिकट
हरसूद से डॉ. कुंवर विजय शाह, खातेगांव से आशीष गोविंद शर्मा, हाट पिपल्या से मनोज चौधरी, देवास से गायत्रीराजे पंवार, सीहोर से सुदेश राय, इछावर से करण सिंह वर्मा, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.
ये भी पढ़ें- Breaking: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू, पूरा शेड्यूल हुआ जारी




