हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इंदौर का दबदबा, कौन हैं विनोद अग्रवाल जो बनें फिर एमपी के सबसे रईस ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, 10,200 करोड़ की संपत्ति के साथ इंदौर के विनोद कुमार अग्रवाल लगातार पांचवें साल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. वहीं, राज्य के 11 प्रमुख कारोबारियों की इस सूची में इंदौर के 6 और भोपाल के 5 उद्योगपति शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

विनोद अग्रवाल
विनोद अग्रवाल
Google CTA

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 (Hurun India Rich List 2026) की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है. इस सूची ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर मध्य भारत में व्यापार और संपत्ति का सबसे बड़ा केंद्र है. हुरुन की इस सूची में मध्य प्रदेश के करीब एक दर्जन उद्योगपतियों ने अपनी जगह बनाई है जिनमें इंदौर के कारोबारियों का दबदबा देखने को मिला है.