MP के छिंदवाड़ा में कंबल वाले बाबा कर रहे थे लोगों का इलाज, पहुंच गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

छिंदवाड़ा में ‘कंबल वाले बाबा’ काला कंबल ओढ़ाकर हर बीमारी ठीक करने का दावा कर रहे हैं. जिस कारण हजारों लोग उनके शिविर में पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने बिना अनुमति चल रहे शिविर की जांच की है और दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए भेजे हैं.

ADVERTISEMENT

छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
google news

छिंदवाड़ा में इन दिनों एक बाबा खास चर्चा में हैं जिन्हें लोग 'कंबल वाले बाबा' के नाम से जानते हैं. बाबा गणेश का दावा है कि उनका 'काला कंबल' देवी माता का आशीर्वाद है और जिसे भी यह कंबल ओढ़ाया जाता है उसकी हर बीमारी ठीक हो जाती है, फिर चाहे वह लकवा हो गठिया हो या कोई और गंभीर बीमारी.