Jabalpur Lok Sabha Seat: सांसद प्रत्याशियों की नैया पार लगाने को पत्नियां कर रहीं धुंआधार प्रचार, क्या हैं मुद्दे?
लोकसभा चुनाव में अब माहौल रोचक हो रहा है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अपनी अपनी तरह के प्रचार कर अपने उम्मीदवारों को जीतने के लिए कोशिश कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

जबलपुर में दिलचस्प हुआ चुनाव, पत्नियों ने संभाल लिया मोर्चा.
Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की सबसे हॉट सीट में शुमार जबलपुर लोकसभा में चुनाव अब रोचक हो गया है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अपनी अपनी तरह के प्रचार कर अपने उम्मीदवारों को जीतने के लिए कोशिश कर रहे हैं. स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे और कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की पत्नियां उनके लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रही हैं. पत्नियों ने धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है.