Crime: 25 लाख रुपये के लिए जीजा ने साले को दी ऐसी खौफनाक सजा कि सुनकर कांप जाएगी रूह
श्योपुर में चंबल किनारे मिली युवक की लाश को सुसाइड केस बताया जा रहा था, वह सोचा-समझा मर्डर निकला. इस दिल दहला देने वाली वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि मृतक का जीजा और उसके तीन साथी निकले हैं.
ADVERTISEMENT

श्योपुर में रूह कंपाने वाली घटना
Crime News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. श्योपुर में चंबल किनारे मिली युवक की लाश को सुसाइड केस बताया जा रहा था, वह सोचा-समझा मर्डर निकला. पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मामले के तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है. इस दिल दहला देने वाली वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि मृतक का जीजा और उसके तीन साथी निकले हैं. हत्या की वजह चौंकाने वाली है.