'अधजला शव, गैस लीक का ड्रामा...' शादी से मना करने पर दोस्त ने कर दी पलक की हत्या, फिर एक छोटे से सुराग खुला पूरा मामला
Indore Girlfriend Murder Case: इंदौर में बैंक कर्मचारी पलक काशिव की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया. अधजले शव को पहले हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी जांच ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का खुलासा किया, जिसमें दोस्ती और शादी का विवाद सामने आया.
ADVERTISEMENT

इंदौर में अधजली मिली बैंक कर्मी की लाश.
Indore Bank Employee Murder Case: मध्य प्रदेश की इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तपेश्वरी बाग कॉलोनी में रहने वाली बैंक कर्मचारी युवती पलक काशिव का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. शुरुआत में कमरे का मंजर देखकर हर कोई इसे कोई दुर्घटना या आत्महत्या मान रहा था. लेकिन मामला पुलिस तक पहुंच और जांच हुई तो कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए. पता चला कि पलक की हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने शातिर तरीके से पूरा प्लान बनया हुआ था. लेकिन इंदौर पुलिस और FSLकी टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को महज 48 घंटे में सुलझा लिया. पुलिस पड़ताल में साफ हो गया कि ये कोई हादसा नहीं एक सुनियोजित हत्या थी.
