इंदौर: कमेंटबाजी ने ली युवक की जान, गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने पर भड़का बॉयफ्रेंड, आरोपियों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी

महिला मित्र पर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में हिंसक रूप ले गया, जहां चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
google news

इंदौर की एक सामान्य-सी शाम उस वक्त खौफ में बदल गई, जब कुछ शब्दों से शुरू हुआ विवाद खून-खराबे पर खत्म हो गया. गर्लफ्रेंड को लेकर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने ऐसा तूल पकड़ा कि देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने न सिर्फ इलाके को दहला दिया, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि आखिर गुस्सा और असंयम कब इंसानी जान से ज्यादा बड़ा हो गया.