हनीमून के बहाने पति की करवा दी हत्या! इंदौर के राजा की पत्नी ने रची थी साजिश? पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

Indore Couple Missing Update: इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप पर मेघालय में हुई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने इस मामले में अब पत्नी सोनम समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है.

ADVERTISEMENT

 Indore Couple Missing Update
इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी मामले में आया नया मोड़ (तस्वीर: इंडिया टुडे)
google news

Indore Couple Missing Update: मेघालय के शिलॉंग में हनीमून मानाने गए इंदौर से गए राजा और सोनम रघुवंशी केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मेघालय ने पुलिस ने राजा की हत्या के मामले में अब उसकी पत्नी सोनम समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गया है कि सोनम ने कुछ लोगों को हायर किया था जो हनीमून के दौरान राजा को मौत के घाट उतार दें.