8 साल का बेटा रोता रहा, पिता को आंखों के सामने मारते रहें लोग, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Indore Crime News: इंदौर में मामूली विवाद के चलते बेखौफ बदमाशों ने 8 साल के मासूम के सामने उसके पिता की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हृदयविदारक घटना के बाद जनता में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
google news

Indore Stabbing Case:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है. शहर के हीरानगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक 8 साल के मासूम बच्चे के सामने उसके पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इस जघन्य अपराध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.