इंदौर में ड्रग्स केस को लेकर घिरे जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, हिरासत में पुलिस को दिखाए तेवर, देखें वीडियो

Indore News: इंदौर में ड्रग्स तस्करी मामले की जांच के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. कथित ड्रग्स पैडलरों के बयान के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान नाना पटवारी का पुलिस से बहस और नाराजगी का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच तेज कर दी है, जबकि कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Indore News
Nana Patwari
Google CTA

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए जाने के दौरान नाना पटवारी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. वीडियो में नाना पटवारी पुलिसकर्मियों की पकड़ से अपना हाथ छुड़ाते हुए और उन पर बुरी तरह भड़कते हुए साफ नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद से प्रदेश की सियासत में गर्माहट आ गई है.