'सामने बम गिरा है, हालात बहुत खराब हैं'...दुबई में परिवार संग फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, दिखाया घटना का वीडियो

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला अपने परिवार के साथ दुबई में फंस गए हैं. उन्होंने वीडियो जारी कर आंखों देखा हाल बताया है कि कैसे दुबई एयरपोर्ट और रिहायशी इलाकों में बम गिर रहे हैं और लोग दहशत में हैं.

ADVERTISEMENT

Sanjay Shukla in Dubai
Sanjay Shukla in Dubai
google news

Sanjay Shukla in Dubai: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र दुबई पर भी दिखने लगा है. यहां अपने परिवार के साथ घुमने गए इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला फंसे हुए हैं. उनके साथ इंदौर के कई अन्य परिवार और बच्चे भी वहां मौजूद हैं. संजय शुक्ला ने वहां से एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें वे परेशान नजर आ रहे हैं. वीडियो में मौके के ताजा हालात बताते हुए भारत सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं.