इंदौर में चार्जिंग के दौरान EV कार में ब्लास्ट, घर में लगी भीषण आग, कारोबारी समेत 7 की मौत
Indore Fire News: इंदौर में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. घर में रखे गैस सिलेंडर और केमिकल की वजह से आग ज्यादा बढ़ गई.
ADVERTISEMENT

Indore Fire
Indore Fire News: इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में आज सुबह भयानक हादसा हो गया. बंगाली चौराहे के पास एक तीन मंजिला मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई.