'पैसे भेज देंगे, आप अंतिम संस्कार कर दो...' गहने बेचकर मां ने बनाया था आशियाना फिर बेटों ने छीना घर! अब मुखाग्नि देने से भी किया इनकार

Indore Latabai Death Case: इंदौर से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. 4 बेटों की मां लताबाई की वृद्धाश्रम में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि संपत्ति हड़पने के बाद बेटों ने मां को घर से निकाल दिया था. इस बीच मां की मौत हुई तो आरोप है कि बेटों ने मुखाग्नि देने से भी इनकार कर दिया और ऑनलाइन पैसे भेजकर समाजसेवियों से ही अंतिम संस्कार कर देने की बात कही.

ADVERTISEMENT

इंदौर: 4 बेटों ने मृत मां को मुखाग्नि देने से किया इनकार!
इंदौर : 4 बेटों ने मृत मां को मुखाग्नि देने से किया इनकार!
Google CTA

Latabai Death Case Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चार बेटों के होते हुए भी एक बुजुर्ग मां के शव को तीन दिन तक अंतिम संस्कार का इंतजार करना पड़ा. आरोप है कि बेटों ने मां का अंतिम संस्कार करने और मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया. इसके बाद समाजसेवियों ने आगे आकर महिला का अंतिम संस्कार किया. मामला इंदौर के सिलिकॉन सिटी स्थित गणेश रेजिडेंसी का है. यहां रहने वाली 60 वर्षीय लताबाई की 13 सितंबर को एक वृद्धाश्रम में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों का इंतजार रहा. परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर कथित तौर पर सहमति नहीं बनने के बाद मामला तीन दिनों तक अटका रहा. आखिरकार समाजसेवियों ने जिम्मेदारी उठाई और लताबाई का अंतिम संस्कार किया.