इंदौर के गोल्डन हाउस पर मचा बवाल, घर के मालिक ने वीडियो कंटेंट क्रिएटर को क्यों भेजा नोटिस? जानें पूरा मामला
Indore Golden House Controversy: इंदौर के 'गोल्डन हाउस' पर कंटेंट क्रिएटर को मालिक ने भेजा कानूनी नोटिस, जानिए वीडियो में क्या था भ्रामक और क्यों हुआ सोशल मीडिया पर बवाल.
ADVERTISEMENT

इंदौर का प्रसिद्ध 'गोल्डन हाउस'
Indore Golden House Controversy: हाल के दिनों में मध्य प्रदेश का एक घर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह आलीशान घर इंदौर का है जो की 'गोल्डन हाउस' के नाम से खूब वायरल हो रहा है. कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत (Priyam Saraswat House Tour) ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था जिसके बाद यह आग की तरह वायरल हो गया. इस घर में हर एक चीज सोने से बने होने का दावा किया गया था और साथ ही वीडियो में कुछ और अनोखी चीजें भी दिखाई गई थी. लेकिन इसी बीच घर के मालिक अनूप अग्रवाल ने वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर को कानूनी नोटिस भेजकर नया मोड़ ला दिया है. आइए जानते है अचानक ऐसा क्या हुआ कि इस मामले ने ऐसा मोड़ ले लिया?