चूहे, कॉकरोच और 67 किलो नॉनवेज... इंदौर के फेमस होटल में किचन के अंदर का नजारा देख फूड अधिकारी हैरान, तुरंत लिया बड़ा एक्शन!

इंदौर के होटल सयाजी की जांच में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां मिलीं. स्टोरेज में चूहे, किचन में कॉकरोच, फंगस लगी मूंगफली और करीब 67 किलो कच्चा नॉनवेज मिला. वेज-नॉनवेज एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखे थे. इसके बाद होटल की सभी किचन सील कर दी गईं और FSSAI लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू हुई.

ADVERTISEMENT

indore
indore
Google CTA

इंदौर के चर्चित लग्जरी होटल सयाजी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. होटल की किचन और वहां रखी खाद्य सामग्री की जांच में कई गंभीर कमियां मिलीं हैं. इसके बाद प्रशासन ने होटल की सभी किचन सील कर दी हैं. साथ ही FSSAI लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.