गाली-गलौज, झूमाझपटी और लात-घूंसे... इंदौर में नशे में धुत लड़कियों ने बीच चौराहे पर किया जोरदार हंगामा, वीडियो वायरल
Indore Girls Fight Video: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एलआईजी चौराहे पर देर रात शराब के नशे में धुत युवतियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. बीच सड़क पर हुई गाली-गलौज और लात-घूंसों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT

इंदौर में नशे में धुत युवतियों के बीच जमकर हुई मारपीट (सांकेतिक फोटो)
Indore Girls Brawl Video: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर से एक बार फिर देर रात के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शहर के एलआईजी चौराहे पर शराब के नशे में धुत युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह मामला गाली-गलौज और लात-घूंसों में बदल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर के नाइट कल्चर और पब-क्लब की व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.
