इंदौर: कुंडली नहीं मिली तो पागल आशिक ने युवती के न्यूड फोटो रिश्तेदारों को भेजे, मैट्रिमोनियल साइट पर मिला था रिश्ता

इंदौर में शादी टूटने से नाराज एक इंजीनियर ने युवती को बदनाम करने के लिए उसकी न्यूड फोटो रिश्तेदारों को भेज दीं. आरोपी ने क्राइम पेट्रोल देखकर पहचान छिपाने के तरीके सीखे और अलग-अलग शहरों से अश्लील पत्र पोस्ट किए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने शादी से इनकार किए जाने पर बदला लेने की सभी हदें पार कर दीं. आरोपी ने युवती की न्यूड तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को डाक के जरिए भेज दी और मोहल्ले की दीवारों पर भी चिपकाकर उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की. इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.