इंदौर में MBA छात्रा की मिली न्यूड लाश, आरोपी पीयूष मृतका की आत्मा से संपर्क के लिए कर चुका था तंत्र क्रिया
इंदौर में MBA छात्रा की संदिग्ध हालात में फ्लैट से नग्न लाश मिलने से सनसनी. प्रेमी पियूष धामनोतिया ने गला दबाकर हत्या की, शव के पास बैठा रहा और फिर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया. जांच में तांत्रिक क्रिया और मोबाइल नष्ट करने का खुलासा.
ADVERTISEMENT

प्रेमिका की हत्या कर शव फ्लैट में बंद कर फरार होने वाला आरोपी पकड़ा गया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक MBA छात्रा की निर्वस्त्र लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. हत्या के मामले में पुलिस आरोपी पियूष धामनोतिया को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने के बाद आरोपी कुछ समय तक शव के पास ही रुका रहा फिर फ्लैट बंद करके फरार हो गया. जब फ्लैट से बदबू उठने लगा तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची और फ्लैट का लॉक तोड़ा तो बेड पर युवती का शव था जो सड़ रहा था. युवती नग्न थी.