Indore Murder Case: MBA छात्रा को न्यूड कर उसकी जान लेने वाले पीयूष के तेवर देख खौल उठेगा खून, हंसता हुआ बोला- सबको कारण बताउंगा...अच्छे से

Indore Murder Case: इंदौर के द्वारकापुरी में MBA छात्रा की हत्या मामले में आरोपी पीयूष धामनोतिया गिरफ्तार. कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए बोला- "जो हो गया सो हो गया". जानें दिल दहला देने वाली इस मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का अकड़ वाला अंदाज चर्चा में.
Google CTA

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली में एक फ्लैट से मिली MBA छात्रा की न्यूड लाश के मामले में पुलिस आरोपी पियूष धामनोतिया को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहले छात्रा के साथ संबंध बनाए फिर उसकी जान ले ली. पुलिस गिरफ्त में आरोपी से जब Aaj Tak के रिपोर्टर ने सवाल पूछे तो उसका अंदाज हैरान करने वाला था. चेहरे पर न पछतावे का भाव था और न ही शर्म. वो कुटिल मुस्कान के साथ जवाब दे रहा था. उसका अंदाज ऐसा जैसे देखकर खून खौल उठे.