Indore Murder Case: बेटी के साथ हुई दरिंदगी से सदमें में हैं पिता, बोले- 'सब फिक्स था, लड़के का बाप भी मर्डर वाले दिन शहर में था'

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड में पीड़ित पिता ने आरोपी पीयूष के परिवार पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि हत्या के दिन उसके पिता इंदौर में ही मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि आरोपी को किसी का 'बैक सपोर्ट' मिल रहा है, इसलिए वह बिना किसी पछतावे के पुलिस को गुमराह कर रहा है.

ADVERTISEMENT

MBA छात्रा के पिता ने कर दिया बड़ा खुलासा
MBA छात्रा के पिता ने कर दिया बड़ा खुलासा
google news

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर में MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल अब मृतका के पिता ने मुख्य आरोपी पीयूष धामनोदिया के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इस पूरी वारदात और उसके बाद की घटनाओं के पीछे एक सोची-समझी साजिश है. पिता का कहना है कि पीयूष को किसी का 'बैक सपोर्ट' मिल रहा है, जिसके कारण वह पुलिस के सामने बेखौफ होकर ड्रामा कर रहा है.