'साहब, मुझे आईपीएस बनना है...' गर्लफ्रेंड को न्यूड कर मारने वाला आरोपी पीयूष और मंदसौर एसपी की मुलाकात का अनसुना किस्सा!

Indore MBA student murder case: इंदौर एमबीए छात्रा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पीयूष को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी के पिता के मुताबिक, पीयूष कभी आईपीएस बनने का सपना देखता था और तैयारी की सलाह लेने मंदसौर के तत्कालीन एसपी से भी मिला था. दिल्ली जाकर तैयारी की कोशिश के बाद लौट आया युवक आज जघन्य अपराध के आरोप में जेल में है. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Indore MBA student murder case update
Indore MBA student murder case update
google news

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस पीयूष ने कानून को अपने हाथ में लेकर एक छात्रा की जान ली, वह कभी खुद खाकी वर्दी पहनने और बड़ा पुलिस अफसर बनने का ख्वाब देखता था. आरोपी के पिता ने खुलासा किया है कि पीयूष आईपीएस (IPS) बनने की सलाह लेने के लिए मंदसौर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) से भी मिलने पहुंचा था.