Indore Metro Update: अब इंदौर भी चलेगा मेट्रो की रफ्तार से, जानें किराया और खास बातें!
Apna Indore: इंदौर मेट्रो के संचालन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल में मेट्रो संचालन को लेकर सेफ्टी क्लियरेंस मिलने के बाद इंदौर मेट्रो का किराया तय हो गया है. इंदौर मेट्रो का किराया भी तय कर दिया गया है. न्यूनतम किराया 20 रुपये रखा गया है.
ADVERTISEMENT

इंदौर में मेट्रो संचालन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
इंदौरवासियों के लिए राहत भरी खबर है. लंबे इंतजार के बाद इंदौर मेट्रो के संचालन की दिशा में बड़ा अपडेट सामने आया है. रविवार को मेट्रो को सेफ्टी क्लियरेंस मिल गया है, जिससे यह तय हो गया है कि अब बहुत जल्द शहर में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा. इससे पहले मेट्रो रूट पर ट्रायल रन और अन्य तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं. अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से समय मिलने के बाद उद्घाटन की तारीख घोषित की जाएगी.