कुत्ते के अटैक का ऐसा वीडियो इससे पहले नहीं देखा होगा...इंदौर के महु में Dog के आतंक का हैरान करने वाला CCTV आया सामने
मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में आवारा कुत्ते के हमले का चौंकाने वाला CCTV वीडियो सामने आया है. अचानक कैंपस में घुसकर कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.
ADVERTISEMENT

इंदौर में पागल कुत्ते के अटैक का सीसीटीवी आया सामने.
स्ट्रीट डॉग बाइट की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं. कुछ कुत्तों के अटैक से लोगों की तुरंत जान जाने की भी खबरें आ चुकी हैं, लेकिन इस बार एक डॉग अटैक का हैरान करने वाला सीसीटीवी आया है. ये देख आपके मन में जरूर ये बात जाएगी कि सड़क और गलियों में घूमने वाले कुत्ते कब आप के ऊपर अटैकिंग हो जाएं कोई ठीक नहीं है.