Indore News: इंदौर में भीषण जल संकट के बीच नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन फटने से बह गया सैकड़ों लीटर पानी

Mhow Pipeline Burst: इंदौर के महू में नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन अचानक फटने से 150 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा बन गया, जिससे कई घरों और सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है.

ADVERTISEMENT

इंदौर में फटा पानी का पाइपलाइन
इंदौर में फटा पानी का पाइपलाइन
google news

Indore Mhow Viral Video: मध्य प्रदेश का इंदौर जहां एक इन दिनों भीषण जल संकट के दौर से गुजर रही है. वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही के कारण सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो गया. इंदौर के महू क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां से गुजर रही नर्मदा-क्षिप्रा लिंक प्रोजेक्ट की एक मुख्य पाइपलाइन अचानक तेज धमाके के साथ फट गई. पाइपलाइन फटने से पानी इतनी गति से बाहर निकला कि वह करीब 150 फीट की ऊंचाई तक उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.