Indore news : महू में छात्रा के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
इंदौर के महू में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने ड्रोन और स्केच की मदद से 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिकनिक स्पॉट्स पर कपल्स को निशाना बनाने वाले पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं, जिनसे पूछताछ जारी है.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में 14 अप्रैल को छात्रा के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इंदौर ग्रामीण पुलिस और एसआईटी (SIT) ने 72 घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक, ड्रोन कैमरों और स्केच का सहारा लिया था.