रात 11:30 बजे उतरी, रैपिडो राइडर को 2000 रुपये देकर मुस्कुराई, फिर हुई गायब... इंदौर की नीट छात्रा निक्की की मौत बनी रहस्य
Indore NEET Student Nikki Yadav Death: इंदौर में नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय निक्की यादव की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रैपिडो चालक के मुताबिक, अंतिम सफर के दौरान निक्की बिल्कुल शांत थी और उसे अतिरिक्त पैसे देकर मुस्कुराते हुए विदा हुई. अगले दिन उसका शव नर्मदा नदी में मिला, जबकि मोबाइल और बैग अब भी गायब हैं.
ADVERTISEMENT

Nikki Yadav Death Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा निक्की यादव की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस केस में कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं. इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ उस रैपिडो बाइक चालक के बयान से आया है, जिसने निक्की को उसके अंतिम ठिकाने तक पहुंचाया था. चालक के खुलासे ने इस पूरी घटना को और अधिक रहस्यमई बना दिया है. पुलिस पूछताछ में रैपिडो बाइक के चालक गुरदीप ने बताया कि उसने निक्की को इंदौर से बड़वाह तक करीब 85 किलोमीटर का सफर तय कराया था. पूरे रास्ते निक्की बिल्कुल खामोश बैठी रही. उसने न तो किसी से फोन पर बात की और न ही उसके चेहरे पर कोई घबराहट या बेचैनी दिख रही थी. सफर के बीच में उसने सिर्फ पानी की एक बोतल मांगी थी. चालक के अनुसार, जब वह पानी लेकर आया तो निक्की बेहद शांत होकर एक किताब पढ़ रही थी.