इंदौर में सनसनी: मशहूर शराब कारोबारी सूरज रजक पर टीवी एक्ट्रेस का गंभीर आरोप, 300 करोड़ की जमीन हथियाने की कोशिश!
टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने इंदौर के शराब कारोबारी सूरज रजक पर उनकी 300 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जे और धमकाने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश न्यूज
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ ने शहर के एक रसूखदार शराब कारोबारी सूरज रजक पर उनकी 300 करोड़ रुपये की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने और धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में एक्ट्रेस की शिकायत के बाद इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.