कौन हैं यशवंत राव होलकर बहादुर? जानें इंदौर की ऐतिहासिक गद्दी के नए उत्तराधिकारी की पूरी कहानी

इंदौर के राजवाड़ा में रामनवमी के दिन यशवंत राव होलकर को होलकर राज परिवार का नया उत्तराधिकारी घोषित किया गया. महारानी उषा देवी की मौजूदगी में हुए इस समारोह में उन्हें पारंपरिक 'होलकरी पागा' भेंट की गई.

ADVERTISEMENT

यशवंत राव होलकर
यशवंत राव होलकर
google news

मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के इतिहास में रामनवमी के पावन अवसर पर एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. राजवाड़ा स्थित मल्हार मार्तंड मंदिर में आयोजित एक भव्य समारोह में यशवंत राव होलकर बहादुर को होलकर राज परिवार का नया उत्तराधिकारी घोषित किया गया है. परंपरा और आधुनिकता के इस संगम ने सदियों पुरानी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी के हाथों में सौंप दिया है.