इंदौर पुलिस पर लगा 'चोरी' का कलंक, तलाशी के नाम पर घर में घुसकर लूट लिया लाखों का सामान, कारोबारी का सनसनीखेज दावा
इंदौर के 5 पुलिसकर्मियों को एक कारोबारी के घर से जेवरात चोरी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि ग्वालियर में वारंट तामिल करने गई इस टीम ने सीसीटीवी बंद कर मास्टर चाबी से घर खोलकर वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

इंदौर में चोरी
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस पर ही चोरी और लूट के गंभीर आरोप लगे हैं. ग्वालियर में वारंट तामिल करने गई इंदौर पुलिस की एक टीम पर कारोबारी के सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप लगा है. इस सनसनीखेज मामले में संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक उपनिरीक्षक (SI) सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.