11 महीने बाद जेल से बाहर आई सोनम, यह खबर सुनकर दुखी भाई विपिन ने दिया बड़ा बयान, मां ने भी दिया साथ

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम को 11 महीने बाद जमानत मिल गई है. इससे नाराज पीड़ित परिवार ने पुलिस और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

Indore Sonam Raghuwanshi Case
Indore Sonam Raghuwanshi Case
google news

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है. करीब 11 महीने बाद मिली इस राहत के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है. एक तरफ आरोपी पक्ष खुद को अलग बता रहा है, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है.