कैसे तय हुआ था राजा और सोनम का रिश्ता? राजा की मां ने खोले शादी से जुड़े चौंकाने वाले राज!

Raja Raghuvanshi Mother Interview: शादी के महज 19 दिन बाद हनीमून पर गए राजा की मेघालय में हत्या हो थी. वहीं उनकी पत्नी सोनम लापता हो गई थी. इस रहस्यमयी केस में अब राजा की मां ने सामने आकर उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

Raja Raghuvanshi Mother Interview
राजा की मां ने उनकी शादी को लेकर किया खुलासा.
Google CTA

Raja Raghuvanshi Mother Interview: मेघालय में पत्नी संग हनीमून पर गया इंदौर का नवविवाहित कपल जब अचानक लापता हुआ, तो ये किसी ने नहीं सोचा था कि ये सफर एक दिल दहला देने वाले मर्डर मिस्ट्री में बदल जाएगा. शादी के महज 19 दिन बाद राजा रघुवंशी की लाश एक गहरी घाटी में मिली. वहीं, पत्नी सोनम गायब हो गई. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था.