'बच्चे हैं भैया, छोड़ दो...' इंदौर की सड़क पर दबंगई, दंपत्ति को बीच सड़क पर धमकाने का वीडियो वायरल!
Indore viral video: मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क पर दबंगई का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जहां मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार युवक ने कार में बैठे दंपत्ति और बच्चों को डंडा दिखाकर धमकाया और जबरन पैसे वसूल लिए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी मंगल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. जानिए इंदौर रोड रेज केस की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Indore viral video
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क पर दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. एक मामूली सड़क हादसे के बाद बाइक सवार युवक ने न केवल कार सवार दंपत्ति के साथ अभद्रता की, बल्कि डंडा दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और जबरन पैसे भी वसूल लिए. कार के अंदर बैठे छोटे बच्चे और उनके माता-पिता मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.