इंदौर में सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा! दो नगर निगम कर्मियों की दम घुटने से मौत, मुआवजे का ऐलान

Indore Sewer Accident: इंदौर के चोइथराम मंडी इलाके में सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां दो नगर निगम कर्मियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटने से मौत हो गई. सुरक्षा उपकरणों की कमी और मैनुअल सीवर सफाई पर सवाल खड़े हो गए हैं. जानिए पूरी घटना, लापरवाही के आरोप और प्रशासन की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Indore Sewer Accident
Indore Sewer Accident
google news

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां सीवर की सफाई करने उतरे नगर निगम के दो कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात को शहर के चोइथराम मंडी इलाके में हुआ. घटना ने एक बार फिर मैनुअल सीवर सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.