शिलांग में लापता इंदौर के नवदंपति केस में नया मोड़, एक गाइड ने बताई ये कहानी, पुलिस पर उठे सवाल

इंदौर से शिलांग गए नवविवाहित जोड़े के लापता होने के केस में नया गाइड सामने आया है. परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं मिली.

ADVERTISEMENT

Indore Shillong couple missing, Raja and Sonam case, Shillong police investigation, CCTV footage Shillong, new guide claim, missing honeymoon couple
तस्वीर: एमपी तक.
google news

Indore Shillong Couple Missing Mystery Update: इंदौर से शिलांग घूमने गए नवविवाहित राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में अब नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने एक नए गाइड से पूछताछ की है, जिसने दावा किया कि यह जोड़ा अकेला नहीं, बल्कि 2-3 अन्य लोगों के साथ था.