इंदौर में क्रिसमस पर डिलीवरी बॉय से बदसलूकी, जबरन उतरवा दी सांता क्लॉज की ड्रेस, जानें क्या बोला

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर फूड डिलीवरी करने निकले डिलीवरी बॉय को रास्ते में रोककर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसकी रेड ड्रेस उतरवा दी.

ADVERTISEMENT

इंदौर में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की उतरवाई ड्रेस.
इंदौर में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की उतरवाई ड्रेस.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हिंदू जागरण मंच ने कहा- जब हमारे त्योहारों आते हैं तो ये लोग कहां चले जाते हैं

point

डिलीवरी बॉय को रास्ते में रोका और उतरवा दी सांता क्लॉज की रेड ड्रेस

point

इंदौर में क्रिसमस के दिन सेंटा क्लॉज की ड्रेस में डिलीवरी करने निकला डिलीवरी बॉय

मध्य प्रदेश के इंदौर में क्रिसमस के मौके पर एक अजीब घटनाक्रम सामने आया. फूड डिलीवरी सेवा के एक डिलीवरी बॉय ने संता क्लॉज की ड्रेस पहनकर अपने डिलीवरी का काम शुरू किया, लेकिन उसे रास्ते में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. ड्रेस उतरवाने की मांग की.