भारी पुलिस फोर्स के बीच ADCP को युवक ने जमीन पर गिराया, दूसरे अफसर को भी पीटने की कोशिश

इंदौर के साउथ तोड़ा में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा हुआ, जहां एक युवक ने एडिशनल डीसीपी को जमीन पर गिरा दिया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी समेत 6 उपद्रवियों को हिरासत में लिया.

ADVERTISEMENT

इंदौर का वायरल वीडियो
इंदौर का वायरल वीडियो
Google CTA

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके (वार्ड क्रमांक 60) में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम के दौरान अचानक स्थिति बेकाबू हो गई. नदी और नाले के किनारे किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने पहुंची निगम और प्रशासन की टीम का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया. इस दौरान भीड़ को समझाने पहुंचे एडिशनल डीसीपी (ADCP) दिशेश अग्रवाल को एक युवक ने जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े.