इंदौर में दूध वाले ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हेलमेट का लगाया ऐसा जुगाड़ कि अब वीडियो हो रहा वायरल

Indore Viral Video: इंदौर में युवक ने दूध की टंकी का ढक्कन पहन हेलमेट का किया जुगाड़, पेट्रोल भी मिल गया; वीडियो वायरल, प्रशासन ने पंप सील किया.

ADVERTISEMENT

इंदौर में दूध वाले के ढक्कन को बनाया हेलमेट और लिया पेट्रोल
इंदौर में दूध वाले के ढक्कन को बनाया हेलमेट और लिया पेट्रोल
google news

Indore Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां "हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं" अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आपको पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहना अनिवार्य है. लेकिन एक शख्स ने हेलमेट नहीं होने की स्थिति में एक गजब का जुगाड़ लगाया जो कि अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हालांकि शख्स की इस कारनामे ने पेट्रोल पंप के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. आइए विस्तार से जानते है आखिर क्या है पूरा मामला.