Indore water contamination: पुलिस चौकी के शौचालय का पानी वाटर सप्लाई में घुसा, इंदौर में ... मौतों का सच सामने आया

Indore water contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में पाइपलाइन लीकेज के कारण ड्रेनेज का पानी नलों में मिल गया, जिससे 4 लोगों की मौत और करीब 1400 लोग बीमार हो गए. लैब रिपोर्ट से गंदे पानी की पुष्टि हुई है और अब पूरे मध्य प्रदेश के लिए नई SOP बनाने की तैयारी है.

ADVERTISEMENT

जहरीले पानी मामले में बड़ा खुलासा
जहरीले पानी मामले में बड़ा खुलासा
Google CTA

पिछले सात सालों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाला शहर इंदौर आज 'जहरीले' पानी से हुए मौतों पर लेकर चर्चा में है. दरअसल इस शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया. जिसे पीने से अब तक इलाके में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 1400 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.