इंदौर: ससुराल वालों को नहीं पसंद था बहू का 'जींस' पहनना, रोज होती थी लड़ाई, फिर एक दिन कमरे में...

इंदौर में 22 साल के नवविवाहिता गौरी प्रजापत ने ससुराल वालों द्वारा जींस पहनने और पहनावे को लेकर की जाने वाली रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

ADVERTISEMENT

इंदौर से आया हैरान करने वाला मामला
इंदौर से आया हैरान करने वाला मामला
google news

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने ससुराल में पहनावे को लेकर होने वाली रोज-रोज की टोकाटोकी से तंग आकर कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.