भोपाल का नाम बदलने की चर्चा के बीच इस्लाम नगर का नाम बदला, फिर से जगदीशपुर होगी पहचान

Islamnagar Name Changed: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम बदले जाने की चर्चा के बीच ऐतिहासिक किलों और धरोहर वाले इस्लाम नगर का नाम सरकार ने बदल दिया है. अब यह फिर से जगदीशपुर के नाम से पहचाना जाएगा. मध्य प्रदेश में नाम बदलने की श्रृंखला में एक और नाम जुड़ गया. पहले हबीबगंज […]

ADVERTISEMENT

Islam Nagar's name changed amid discussion of renaming Bhopal, Jagdishpur will be identified again
Islam Nagar's name changed amid discussion of renaming Bhopal, Jagdishpur will be identified again
google news

Islamnagar Name Changed: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम बदले जाने की चर्चा के बीच ऐतिहासिक किलों और धरोहर वाले इस्लाम नगर का नाम सरकार ने बदल दिया है. अब यह फिर से जगदीशपुर के नाम से पहचाना जाएगा. मध्य प्रदेश में नाम बदलने की श्रृंखला में एक और नाम जुड़ गया. पहले हबीबगंज रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति, फिर होशंगाबाद को नर्मदापुरम और अब इस्लाम नगर को जगदीशपुर. बताया जा रहा है कि इस्लाम नगर का पुराना नाम जगदीशपुर ही था, इसलिए अब फिर से अपने पुराने नाम से इसकी पहचान होगी. राज्य की शिवराज सरकार ने बुधवार (1 फरवरी) को नोटिफिकेशन जारी कर गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया है. केंद्र सरकार ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी.