जंतर-मंतर कूच से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मध्य प्रदेश के इटारसी में गोवा एक्सप्रेस से उतारे गए CJP कार्यकर्ता!

मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 15 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

ADVERTISEMENT

CJP प्रोटेस्ट से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन
CJP प्रोटेस्ट से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन
Google CTA

नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोवा एक्सप्रेस के पहुंचते ही भारी पुलिस बल ने ट्रेन को घेर लिया. ट्रेन में सवार 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया. ये सभी कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे.