jabalpur cruise accident: बरगी डैम की मां-बेटे की मार्मिक तस्वीर वाली मरीना मसीह का हादसे से पहले वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन इस हादसे की सबसे मार्मिक और दिल को चीर देने वाली कहानी 39 साल की मरीना मैसी और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान की है. अब इस दर्दनाक घटना के बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को और भी भावुक कर दिया है.
ADVERTISEMENT

jabalpur cruise accident
जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की चीखें अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि एक भावुक वीडियो ने इस जख्म को और हरा कर दिया है. इस वीडियो में 39 साल की मरीना मैसी अपने 4 साल के मासूम बेटे त्रिशान को गोद में लिए क्रूज पर बैठी नजर आ रही हैं. गुलाबी शर्ट पहने त्रिशान अपनी मां की गोद में सुरक्षित और खुश दिख रहा है, उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस मां की आंचल में वह खेल रहा है, कुछ ही पलों में वही मां उसे सीने से चिपकाए मौत की लहरों से जंग लड़ रही होगी.