jabalpur cruise accident: ' पहले वीडियो कॉल पर मस्ती फिर वाइस कॉल पर... हमें बचा लो प्लीज..' मां-बेटे की वायरल तस्वीर वाली फैमिली ने क्या बताया?
Jabalpur के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में मरीना मैसी और उनके 4 साल के बेटे की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया. जानिए परिवार की आपबीती और हादसे की पूरी कहानी तस्वीरों और क्रूज के वीडियोज के साथ.
ADVERTISEMENT

परिवार वालों ने बताया..मरीना से आखिरी बार फोन पर क्या बात हुई.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. हादसे में सबसे ज्यादा कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर 39 साल की मरीना मैसी और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान की है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल है. इस तस्वीर के नाम पर एक AI जेनरेटेड तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है. जब मरीना के दिल्ली स्थित घर पर Aaj Tak की टीम पहुंची तो माहौल बिल्कुल गमगीन था. मरीना की बहन की रो-रोकर हालत खराब हो गई थी. घर में मरीना के बहनोई और उनकी भाभी थीं. जो बातें सामने आईं वो रूह कपां देने वाली थीं.