'मैंने पापा का हाथ पकड़ा लेकिन नानी छूट गई', जबलपुर क्रूज हादसा में जिंदा बची मासूम बच्ची ने सुनाई दर्दभरी दास्तां
जबलपुर के बरगी डैम में खराब मौसम के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज नर्मदा नदी में पलट गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 को बचा लिया गया है. रेस्क्यू की गई एक बच्ची ने अपनी दर्दनाक दास्तां सुनाई.
ADVERTISEMENT

Jabalpur
मध्य प्रदेश के फेमस टूरिस्ट प्लेस बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज के डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के समय क्रूज में 30 लोग सवार थे. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों और प्रशासन की मुस्तैदी से 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.