जबलपुर बरगी डैम हादसा: क्या सिर्फ 40KM की रफ्तार वाली हवा ने डुबोया क्रूज? सामने आई ये बड़ी लापरवाही

Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या सिर्फ 40KM प्रति घंटे की हवा से क्रूज डूब सकता है या इसके पीछे ओवरलोडिंग, टिकट घोटाला, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है? हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अब भी लापता हैं. जानिए बरगी डैम क्रूज हादसे की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Bargi Dam Cruise Accident
Bargi Dam Cruise Accident
google news

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी और बारिश के बीच पानी में समा गया. इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, अभी भी 9 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं. रेस्क्यू टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने प्रशासन और पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.