jabalpur cruise accident: मौत को मात देकर लौटे 70 साल के रियाज हुसैन की कहानी रौंगटे खड़ी कर देगी, पानी में 3 घंटे लटके रहे और फिर ऐसे बचे
जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में मौत को मात देकर लौटे रियाज हुसैन की आपबीती. जानें कैसे डूबते हुए क्रूज के अंदर 3 घंटे तक फंसे रहकर उन्होंने अपनी जान बचाई.
ADVERTISEMENT

रियाज हुसैन ने बताई क्रूज हादसे की असल कहानी.
Jabalpur news: "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय..." यह कहावत जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे से जिंदा बचकर लौटे रियाज हुसैन पर सटीक बैठती है. जब लहरों के बीच क्रूज समा गया और चारों तरफ मौत का सन्नाटा पसर गया, तब रियाज हुसैन तीन घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे. डूबते हुए क्रूज के एक कोने में फंसी अपनी गर्दन और ऊपर बची चंद इंच की हवा ने उन्हें मौत के मुंह से वापस खींच लिया. रियाज हुसैन ने MP तक से इस संघर्ष और खौफनाक सच की पूरी कहानी साझा की.